कोरबा। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में नगर निगम की तीन पार्किंग क्षेत्रों को व्यवस्थित और उपयोगी बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और अवैध कब्जों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्किंग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कंडम वाहन और कबाड़ जमा हैं, जिससे पार्किंग के लिए जगह की कमी हो रही है। इससे वाहन चालक सड़कों पर वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिससे आवागमन में बाधा और आम जनता को असुविधा हो रही है।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग क्षेत्रों से सभी कबाड़ और कंडम वाहनों को तत्काल हटाया जाए, चाहे वे किसी के हों। साथ ही, बस स्टैंड परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित करने के लिए भी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















