विधायक प्रेमचंद पटेल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा में किया रक्तदान

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल हरदीबाजार ने सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। हरदीबाजार के रामकृष्ण हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर और बीपी-शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक पटेल ने स्वयं बीपी और शुगर जांच कराकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया।

गोपाल मोदी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।