मुख्यमंत्री साय ने करेलीबड़ी में बच्ची को कराया स्वर्ण प्राशन, विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज करेलीबड़ी प्रवास के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग के स्टॉलों सहित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 4 वर्षीय कुमारी प्रीति निर्मलकर को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक दुलार किया और अपने हाथों से उसे स्वर्ण प्राशन कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रीति के पिता टिकेश्वर निर्मलकर से बच्चों की शिक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है, ताकि हर बच्चे का भविष्य सुनहरा हो।