अग्रसेन जयंती पर भव्य समारोह: महाराजा अग्रसेन की मानवता को किया याद, अग्रमंगल भवन के लिए 3 लाख की घोषणा

कोरबा।कोरबा के जमनीपाली में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राकेश जालान, अध्यक्ष नगर पालिका गौरेला-पेण्ड्रा, ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपना जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि हिसार साम्राज्य में अग्रसेन नए लोगों को घर और रोजगार प्रदान करते थे, जो आज भी अग्र समाज और अन्य समुदायों के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमकुमार अग्रवाल ने की, जिन्होंने अग्रमंगल भवन परिसर में 8 अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए समाज से सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि चार कमरों के लिए सहयोग प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष चार के लिए अभी सहायता चाहिए। इस अवसर पर राकेश जालान ने भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

समारोह की शुरुआत माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महिला मंडल संरक्षक सत्यभामा देवी,अध्यक्ष संगीता पालीवाल, अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष बैजू अग्रवाल, राजा अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल,महेश अग्रवाल,घनश्याम अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, सुरेश ठेकेदार, मरवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, जागृति शाखा अध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।