कोरबा।कोरबा के शारदा विहार और कोहड़िया उद्यान का नामकरण अब ‘नमो पार्क’ के रूप में किया गया है। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने नामकरण पट्टिका का अनावरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय और दबंग नेता हैं, जिनके सामने अन्य नेता बौने नजर आते हैं। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजु देवी राजपूत ने की, जिसमें निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए अथक कार्य कर रहे हैं, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 20 माह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में तेजी से प्रगति हुई है।
महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सबके कल्याण के लिए काम कर रही हैं, जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिथियों ने नमो पार्क में पौधारोपण भी किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

