स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण: सियान सदन में निःशुल्क हेल्थ और नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कोरबा।कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा घंटाघर स्थित सियान सदन में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दूसरे दिन कोरबा और टी.पी. नगर जोन में कार्यरत सफाई मित्रों, स्वच्छता कामगारों और स्वच्छता दीदियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में नेत्र जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जहां चिकित्सकों ने आने वाले लोगों की आंखों की जांच की।

शिविर में बुखार, मलेरिया, डेंगू, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, लीवर, किडनी, मूत्र जांच, प्रोटीन टेस्ट, विटामिन बी-12 सहित 41 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

यह पहल स्वच्छता कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और उनकी बेहतरी के लिए नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।