मां मुड़ादाई मंदिर में महावीर मित्र मंडल का भंडारा,नेता प्रतिपक्ष महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह पहुंचे

नवरात्र के छठे दिन आयोजित भोग-भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कोरबा।शारदा विहार स्थित मां मुड़ादाई मंदिर में महावीर मित्र मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र के छठे दिन भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां मुड़ादाई के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

दोनों अतिथियों ने महावीर मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

भोग-भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

दस वर्षों से जारी है भोग-भंडारे की परंपरा
महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष महावीर जैन ने बताया कि मंडल द्वारा पिछले दस वर्षों से शारदीय नवरात्र के दौरान लगातार भोग-भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी कोरबा जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना के अवसर पर यह आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है।

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने मां मुड़ादाई से जिले में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे सदस्य
आयोजन के दौरान महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष महावीर जैन सहित रिशु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, साकेत बुधिया, प्रेम गोयल,मनन देवांगन,खेम गोयल,मनोज गुप्ता,विकास अग्रवाल,साहिल अग्रवाल,जागेश्वर देवांगन श्रवण अग्रवाल,निकेश अग्रवाल,अनिल जैन,मनोज अग्रवाल, सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।