कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत ने संचालनालय महिला एवं बाल विकास, रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) और माता बहादुर कलारिन सम्मान के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला का चयन करने हेतु पांच सदस्यीय जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता कलेक्टर स्वयं करेंगे।
समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक जनसंपर्क, और उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को समिति का सदस्य संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह समिति प्राप्त नामांकनों की समीक्षा कर सर्वश्रेष्ठ महिला का चयन करेगी और अपनी अनुशंसा संचालनालय को प्रेषित करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















