कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात करीब 3 बजे चार अज्ञात युवकों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक से पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों दिलबोध यादव और राम यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर उनके पास मौजूद नगदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने तुरंत इसकी शिकायत दर्री थाने में दर्ज कराई।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय पेट्रोल पंप के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिसे गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। हमलावरों ने पहले कर्मचारियों को धमकाया और फिर उन पर प्रहार कर लूटपाट की।
स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच तेजी से चल रही है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की कमी से चुनौतियां बढ़ गई हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इन अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

