कोरबा। जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा ने प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत सामाजिक सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए स्थानीय स्नेह सदन वृद्धाश्रम में राहत सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के निवासियों को कम्बल, चादर, तौलिये और पानी की बोतलें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति पी.आर. शंकरी के नेतृत्व में किया गया। वृद्धाश्रम की अध्यक्षा श्रीमति मेघा प्रधान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों को अपनत्व और सम्मान का अहसास कराते हैं तथा युवा पीढ़ी में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने वृद्धाश्रम के निवासियों से संवाद कर उन्हें स्नेह और सम्मान प्रदान किया। प्राचार्या श्रीमति शंकरी ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी है। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक कदम है।”
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के निवासियों ने विद्यालय परिवार को आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की कामना की।
यह पहल सामाजिक एकजुटता और मानवता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

