बिलासपुर। वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत क्लर्क राकेश तिवारी (31) पर रविवार को उस समय हमला हुआ, जब वह दहेज में मिली कार लौटाने अपनी पत्नी के घर पहुंचे। राकेश ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी शिखा, ससुर सुशील पांडेय और साले आकाश पांडेय ने मिलकर उनकी पिटाई की और सिर पर ईंट से हमला किया। घायल अवस्था में राकेश ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, राकेश और शिखा की शादी 18 फरवरी 2025 को हुई थी, लेकिन मार्च से दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। राकेश दो आरक्षकों के साथ कार लौटाने गए थे।
दूसरी ओर, शिखा ने भी राकेश के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की है। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश का हवाला देने पर राकेश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















