दशहरा, दीपावली, शीतकालीन में 6-6 दिन, ग्रीष्मकालीन में 46 दिन अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026) के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में अवकाश की तिथियों की घोषणा की है।

दशहरा अवकाश: 29 सितंबर 2025 से 4 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
दीपावली अवकाश: 20 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 22 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 (6 दिन)
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई 2026 से 15 जून 2026 (46 दिन)

राज्य शासन द्वारा आज जारी इस घोषणा से शिक्षण संस्थानों को समय पर अवकाश का लाभ मिलेगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुविधा सुनिश्चित होगी।