कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा आरएस विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी आयोग के बनने के पश्चात ओबीसी वर्ग के कल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आयोग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ओबीसी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण व्यवस्था, आर्थिक सामाजिक सुधार कार्य, शासन की योजनाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी तथा अभी तक की भागीदारी में योजनाओं का लाभ उठा पाने में वंचित जातियों का पता लगाना भी शामिल है।
जिले के प्रवास पर श्री विश्वकर्मा के साथ सदस्यगण नीलांबर नायक, बलदाउ राम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत सिंह वर्मा, कृष्णा गुप्ता एवं सचिव अमित श्रीवास्तव पहुंचे थे।
उन्होंने विभागीय बैठक लेकर जिले में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग के हुए सर्वे की समीक्षा की। अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हित के लिए अलग से मंत्री, विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बजट का प्रावधान करने और उनका कल्याण के दिशा में कदम उठाना भी है। आयोग का उद्देश्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी फोकस करना है।
बैठक में पीपीटी के माध्यम से आदिवासी विकास विभाग ,जिला योजना एवं सांख्यिकी, समाज कल्याण विभाग, मछली पालन विभाग, ग्रामोद्योग रेशम विभाग, पशुधन विकास विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के कल्याण के दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में क्रीमिलेयर, नॉनक्रीमिलेयर की व्याख्या करते हुए जानकारी दी और जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने हेतु पहल करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि क्वांटीफिएबल डाटा तैयार करने के साथ ही सभी विभागों द्वारा शासन की योजनाओं में ओबीसी वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















