सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोरबा।सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत 21 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, सीएसईबी पूर्व, कोरबा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग और विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद धनेश्वरी गर्ग उपस्थित थीं।

सीईओ श्री नाग ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन में यह मान ले कि वह कुछ नहीं कर सकता, वही वास्तव में दिव्यांग है, जबकि ये बच्चे अपनी प्रतिभा से साबित करते हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, 50 मीटर दौड़, पेंटिंग, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

दिव्यांग छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रोत्साहन के लिए टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक ने सभी का आभार व्यक्त किया।