कोरबा। बिहार में फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद उठे विवाद के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान (SIR) शुरू किया है। कोरबा जिले में 2023 की मतदाता सूची को आधार मानकर 2025 की सूची का मिलान किया जा रहा है, ताकि गड़बड़ियों को रोका जा सके और आगामी चुनाव सुचारु रूप से संपन्न हो।
15 सितंबर से शुरू इस अभियान में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और उनकी टीमें सक्रिय हैं। उन्हें निर्देश है कि सत्यापन कार्य निर्धारित प्रपत्र में दर्ज कर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक प्रगति रिपोर्ट वाट्सएप ग्रुप में भेजें। इससे बूथवार कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी।
निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए नई मतदाता सूची जारी करने की घोषणा की है।
कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत गृह विद्यालय में BLO की ड्यूटी लगाई गई है,जबकि कटघोरा,रामपुर और पोड़ी- उपरोड़ा,पाली में भी SIR कार्य तेजी से चल रहा है।
आयोग का लक्ष्य मतदाता सूची को शत-प्रतिशत विश्वसनीय बनाना है। तुलनात्मक रिपोर्ट से कार्य की प्रगति और कमियों का पता लगाया जाएगा, जिसके आधार पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

