कोरबा। देवउठनी एकादशी के अवसर पर जय शकुंतला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। वरिष्ठ नागरिकों ने उत्सव में सहभागी बनकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ बुजुर्गों के बीच सामाजिक जुड़ाव, आत्मीयता और अपनापन बनाए रखने का भाव नजर आया। सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर रखते हुए उन्हें प्रत्येक त्योहार और खुशियों के अवसर पर सहभागी बनाना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में उल्लास, आत्मीयता और सकारात्मकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
