कोरबा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के कोरबा आगमन पर स्थानीय पार्षदों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी धर्म रक्षा सम्मान समारोह की तैयारियों और उसमें प्रस्तावित घर वापसी कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कोरबा के घंटाघर मैदान में 22 नवंबर को आयोजित होने जा रहे विशाल धर्म रक्षा सम्मान समारोह को लेकर पार्षदों और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के बीच चर्चा हुई। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की अपेक्षा है।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण धर्मांतरित हिंदू परिवारों की घर वापसी का कार्यक्रम रहेगा। आयोजकों के अनुसार समारोह के दौरान अनेक परिवारों की सनातन धर्म में वापसी कराई जाएगी। धर्म रक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
