रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक की टाटीबंध शाखा में ठगों ने धोखाधड़ी कर 8 लाख 70 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली।
ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन प्रा.लि. का डायरेक्टर बताकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर यह रकम पहले बैंक ऑफ इंडिया के खाते में और फिर कोटक महिंद्रा बैंक के सेंको गोल्ड लिमिटेड के मर्चेंट खाते में ट्रांसफर कर सोना खरीद लिया।
बैंक की सहायक प्रबंधक अमकी मुर्मू ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को बैंक प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए बाहर गया था। इस दौरान ठगों ने मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और सील का उपयोग कर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।
ठगों ने बड़ी एफडी कराने का लालच देकर भरोसा जीता और अवतार सिंह नामक व्यक्ति के खाते में 8.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
जब बैंक और कंपनी प्रबंधन से पुष्टि की गई, तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि रकम को कोलकाता के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर सोना खरीदा गया।
आमानाका थाना पुलिस ने भा.द.सं. की धारा 318(4), 336(3), और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी खाताधारक अवतार सिंह और संबंधित मोबाइल धारक की तलाश में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

