रायपुर। नवरात्रि के दौरान मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इसके साथ ही दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, और दो मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है।
बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेत्रई, बिलासपुर-पुणे और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। साथ ही, गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को नवरात्रि के नौ दिनों के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है, जो भिलाई, देवबलौदा, कुम्हारी और सरोना स्टेशनों से होकर रायपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए खानपान की सुविधा भी सुनिश्चित की है। स्टेशन और ट्रेनों में ₹60 से ₹200 की कीमत पर फलाहारी थाली उपलब्ध होगी। यात्री IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक ऐप के जरिए दो घंटे पहले सात्विक और ताजा भोजन का ऑर्डर कर सकेंगे।
इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि में डोंगरगढ़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

