श्रवण एवं वाणी पुनर्वास के लिए डॉ. बरखा रानी कुर्रे को मानद सम्मान

नई दिल्ली में HonorEdge Awards Association ने Hearing Aid Technology एवं Speech Rehabilitation के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित

कोरबा/नई दिल्ली। सतनामी समाज के लिए गौरव का विषय है कि डॉ. बरखा रानी कुर्रे को नई दिल्ली में HonorEdge Awards Association की ओर से Honorary Doctorate Award से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 8 अगस्त 2026 को Hearing Aid Technology एवं Speech Rehabilitation के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक प्रभाव के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. बरखा रानी कुर्रे श्रवण एवं वाणी पुनर्वास के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक श्रवण परीक्षण, हियरिंग एड तथा स्पीच-लैंग्वेज रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाएं पहुंचाने के साथ जनजागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

समाज के लिए बनीं प्रेरणा
डॉ. कुर्रे को मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सतनामी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. बरखा रानी कुर्रे की व्यक्तिगत सफलता के साथ पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और सेवा भावना से समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. बरखा रानी कुर्रे ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ समाज और मानव सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक श्रवण एवं वाणी पुनर्वास की सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर सतनामी समाज की बेटी का सम्मान समाज के लिए गौरव और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय बना है।