एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

दांतों की जांच, स्केलिंग-पॉलिशिंग और उपचार परामर्श की मिलेगी सुविधा

कोरबा। शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा 11 से 14 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर अस्पताल के डेंटल विभाग में आयोजित होगा, जहां अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. द्विंकवल गंगवानी मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी।

शिविर में दांतों एवं मुख स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। इसमें सामान्य दंत जांच, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, कैविटी की पहचान, मसूड़ों की जांच, दंत रोगों के उपचार संबंधी परामर्श तथा मौखिक स्वच्छता के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर के दौरान विभिन्न डेंटल प्रक्रियाओं पर विशेष छूट भी दी जाएगी। पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। सीमित स्लॉट को देखते हुए इच्छुक मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है।

शिविर का आयोजन एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी, कोरबा में किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 से रात 8 बजे तक रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाकर समय पर दांतों की जांच कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 8602599122 पर संपर्क किया जा सकता है।