केशकाल । एकलव्य आवासीय विद्यालय से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार और थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए गए।
पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। जांच के तहत पुलिस मृतक के सहपाठियों, करीबी दोस्तों, परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने की तैयारी में है।
छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना से स्कूल और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















