जशपुर।जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतराटोली में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चालक राजकुमार सिदार की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब राजकुमार खेत की जुताई के बाद लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर मुख्य मार्ग पर घर लौट रहे थे। अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लापरवाही से ट्रैक्टर चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















