खेखसी सब्जी पर पहली बार हुई प्रतियोगिता

पारंपरिक व्यंजनों के जरिए छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक

कोरबा। ढेलवाडीह में पहली बार छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेखसी सब्जी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी पाककला, रचनात्मकता और पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने खेखसी से विभिन्न स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजन तैयार किए, जिसका उपस्थित लोगों ने स्वाद लिया।

प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ी खान-पान और स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने लोक संस्कृति की महान विभूति एवं पद्मविभूषण से सम्मानित लोकगायिका माता तीजनबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने लोककला एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कटघोरा के उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद किशोर दिवाकर एवं जीतू महंत, संगीता राय सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।