शोक:वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 8 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित संजीवनी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक व्याप्त हो गया है।

स्वर्गीय हरिराम चौरसिया बालको क्षेत्र में एमजीएम स्कूल के समीप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवासरत थे। उनके निधन से कोरबा जिले की पत्रकारिता ने एक अनुभवी, समर्पित और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके पत्रकारिता जीवन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पत्रकारिता जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।