एनसीसी कैडेट्स की रैंक सेरेमनी, नई जिम्मेदारियों के साथ देशसेवा का संकल्प

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कैडेट्स को वर्दी पर रैंक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने कहा कि जिस गर्व के साथ कैडेट्स ने रैंक धारण किया है, उसी गर्व और देशभक्ति के जज्बे के साथ वर्दी की आन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी का आभूषण है, इसलिए कैडेट्स अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करें।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर एवं महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अनीता यादव ने कैडेट्स के कंधों एवं बाजुओं पर रैंक फीते लगाकर उन्हें नए दायित्व सौंपे।

रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स में सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल विश्वकर्मा, जूनियर अंडर ऑफिसर आस्था राजपूत, जूनियर अंडर ऑफिसर रितु चंद्रा, क्वार्टर मास्टर भारती साहू एवं आर्यन यादव, कॉरपोरल खुशी अग्रवाल एवं शरद पटेल तथा मुकेश पटेल शामिल रहे।

समारोह में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।