कोरबा। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने घर-घर जनजागरण अभियान शुरू किया है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपभोक्ताओं से संपर्क कर स्मार्ट मीटर को लेकर पार्टी की आपत्तियों और बिजली दरों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दे रहे हैं।
मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक ओर महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता देने का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के जरिए गरीब, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री द्वारा उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने की बात कही गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं की सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने और उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में अभियान जारी रखने की बात कही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनजागरण के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सामने लाया जाएगा और सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
