बिलासपुर । बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर रानीगांव सर्विस रोड पर 20 सितंबर की रात जन्मदिन के जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले 15 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एक वायरल वीडियो में युवक बीच सड़क पर एक्टिवा खड़ी कर तलवार से केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आए, जिससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हुई। वीडियो में एक युवक कहता है, “भाईचारा इतना बनाए रखा कि शौक नहीं है लुगाई का, क्योंकि आज बर्थडे है जानू भाई का।” इसमें जानू नामक युवक तलवार से केक काटता और अन्य युवक तलवार लहराते दिखे।
रतनपुर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपेश कैवर्त्य,कमलेश सरवन,रितेश नायक,कर्ण सिंह,रणजीत केंवट,अभ्युदय भारद्वाज सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर इस तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















