नशामुक्ति मैराथन: महापौर ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

कोरबा।सेवा पखवाड़ा के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा कोरबा में नशामुक्ति मैराथन का आयोजन किया गया।

घंटाघर निहारिका से निर्मला स्कूल,कोसाबाडी तक आयोजित इस मैराथन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस मैराथन के माध्यम से युवा पीढ़ी और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर बेहतर भविष्य निर्माण करने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में महापौर ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया गया।

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण हरीश सक्सेना,जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय,खेल अधिकारी राम कृपाल साहू,परिवीक्षाअधिकारी मुकेश दिवाकर,मिरेन्द्र,जावेद अख्तर, स्वच्छता अधिकारी शनिलाल साहू, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह आयोजन नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने शहर में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।