कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक युवती का शव बहते हुए देखा। सूचना पर उरगा थाना और पंतोरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला।
युवती की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है, जिसने काली जींस और काला टॉप पहन रखा था। शव के फूलने से अनुमान है कि वह 24 घंटे से अधिक समय से पानी में था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सभी थाना-चौकियों से संपर्क किया। इस दौरान सिटी कोतवाली में दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट में सफाईकर्मी राजा सकतेल की 14 वर्षीय बेटी दामिनी के 19 सितंबर से लापता होने की जानकारी मिली। हालांकि, परिजनों ने शव को अपनी बेटी का मानने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या कोई साजिश। उधर, कोतवाली पुलिस लापता दामिनी की तलाश में फिर से सक्रिय हो गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
