कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजापाली गांव में एक युवक की पिटाई से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने मृतक पर पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी दंपति ने युवक को घर में पकड़कर उसके हाथ-पैर बांधे और बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में उसे 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पहले जेल में सजा काट चुका था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों कथित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















