हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी: साहित्यकारों ने बढ़ाया हिंदी का मान, मिला सम्मान

कोरबा।पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन, कोरबा में हिंदी दिवस के अवसर पर सरस काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए साहित्यकारों की सराहना की और उन्हें हिंदी के रथ को आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी ने की। मंच पर संरक्षक कमलेश कुमार यादव, मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, उद्गार काव्य समिति के संरक्षक एम. आर. राव और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गिरजा शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना और कविता जैन की सरस्वती वंदना से हुआ।

यूनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव और मुकेश चतुर्वेदी ने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में हाल ही में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मधुलिका दुबे का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि को शाल, श्रीफल और कोरवा-स्मारिका भेंटकर सम्मानित किया गया। कुछ कवियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया गया।

काव्य गोष्ठी में यूनुस दानियालपुरी,कमलेश यादव,मुकेश चतुर्वेदी,दिलीप अग्रवाल,एम.आर.राव,डॉ.कृष्ण कुमार चन्द्रा,डॉ.गिरजा शर्मा,बलराम राठौर,जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया,कविता जैन,लक्ष्मीकांत वैष्णव मनलाभ, अनुसूइया श्रीवास, लता चन्द्रा, निर्मला ब्राहम्णी, वीणा मिस्त्री, आर. एल. पात्रे, एस. के. तिवारी, घनश्याम तिवारी सहित अन्य साहित्यकारों ने सरस काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, जीतेन्द्र कुमार वर्मा खैरझिटिया और कविता जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सहसचिव जगदीश श्रीवास ने किया।