इशिता कश्यप की कत्थक प्रस्तुति ने जीता प्रणवम कला ललिता अवॉर्ड, कोरबा का बढ़ाया मान

कोरबा। कोरबा की इशिता कश्यप को बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कला समारोह में प्रणवम कला ललिता अवार्ड से सम्मानित किया गया। इशिता ने कत्थक नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।

इशिता के नृत्य में हाव-भाव और लय की पकड़ की सब ने सराहना की। इशिता इसके पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। चक्रधर समारोह 2025 में भी उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में कक्षा सातवीं की छात्रा इशिता की सफलता पर उन्हें बधाई मिल रही है।