स्वच्छता ही सेवा अभियान: आयुक्त ने लिया जायजा, नागरिकों से की स्वच्छता की अपील

कोरबा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा शहर स्थित विभिन्न स्वच्छता लक्षित इकाईयों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अभियान में शामिल होकर अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। नागरिकों से आग्रह किया गया कि यह शहर उनका अपना है इसलिए वे हर तरफ साफ-सुथरा व सुंदर बनाए रखने के लिए कहीं भी कचरा डालने की आदत को छोड़़े।

लक्ष्य के तहत नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 पर काम शुरू किया है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कई काम निगम क्षेत्र में होने है। शनिवार को स्थलों पर बृहद स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया एवं एकत्रित कचरे का तुरत उठाव व परिवहन का कार्य कर स्थलों को साफ-सुथरा बनाया गया।

आयुक्त ने अभियान में शामिल होकर स्वच्छता कार्यो को देखकर अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मेयर की पहल पर नवरात्र के दौरान ओपन थियेटर में प्रस्तावित रामलीला मेला और दशहरा उत्सव स्थल का भी जायजा लिया।  

इस दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,जोन कमिश्नर भूषण उरांव व अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी,लेखाधिकारी भवकांत नायक,सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, पीआईयू पंकज गभेल व धनमोहन रात्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।