राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियाँ

कोरबा। जिले में 17 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस वर्ष भारत सरकार ने पोषण माह के लिए छह प्रमुख थीम निर्धारित की हैं: मोटापे का समाधान, चीनी और तेल की खपत में कमी, स्थानीयता को बढ़ावा, ईसीसीई (पोषण भी, पढ़ाई भी), समेकित कार्यवाही और डिजिटलीकरण, तथा शिशु और छोटे बच्चों के आहार प्रथाओं को मुख्यधारा में लाना।

राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य केवल कुपोषण को खत्म करना ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी के जरिए प्रत्येक परिवार को पोषण-समृद्ध बनाना है।

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्य, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, सहयोगी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएँ, महिला स्व-सहायता समूह और महिला मंडलियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।