रीवापार नहर हादसे में जेसीबी चालक का शव 36 घंटे बाद बरामद, गांव में शोक की लहर

कोरबा के रीवापार नहर में गुरुवार रात हुए दर्दनाक जेसीबी हादसे में लापता चालक अमित कुमार पटेल (22 वर्ष) का शव 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को बरामद कर लिया गया। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है, जब सडेल निवासी अमित कुमार पटेल जेसीबी चलाते समय बैक गियर लगने से उफनती नहर में समेत जा गिरा। तेज बहाव में बहकर वह लापता हो गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार 36 घंटे की खोजबीन के बाद रीवापार एनीकट के पास चालक का शव बरामद हुआ।

शव मिलने की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।