कोरबा।करतला विकासखंड के वनांचल ग्राम केरवाद्वारी के हायर सेकेंडरी स्कूल में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया ने पढ़ाई का माहौल बदल दिया है।
पहले विज्ञान संकाय के महत्वपूर्ण विषयों भौतिकी,रसायन और संस्कृत के नियमित व्याख्याताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने इस समस्या का समाधान कर दिया।
स्कूल में अब भौतिकी में श्रीमती ज्योति शर्मा, रसायन में श्रीमती सुधारानी राठौर और संस्कृत में उत्तम कुमार तिवारी की नियुक्ति ने विद्यार्थियों की राह आसान कर दी है। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों रश्मि राठिया, रीना राठिया, प्रेमलता, रामेश्वरी, खिलेश्वर, रोशन कुमार और कुमारी सरस्वती मंझुवार ने बताया कि नियमित शिक्षकों की नियुक्ति से उनकी पढ़ाई में सुधार हुआ है।
शिक्षक किताबों के साथ-साथ उदाहरणों के जरिए कठिन सवालों को सरलता से समझाते हैं, जिससे विषयों के प्रति उनका डर खत्म हो गया है।
छात्राओं ने शिक्षिकाओं ज्योति शर्मा और सुधारानी राठौर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सहजता और शिक्षण शैली ने सवाल पूछने की झिझक को खत्म कर दिया।
प्राचार्य सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कुल 106 विद्यार्थी हैं।नियमित व्याख्याताओं की नियुक्ति से स्कूल का शैक्षिक माहौल बेहतर हुआ हैऔर भविष्य में और सुधार की उम्मीद है।
ग्रामीण क्षेत्र के इस स्कूल में विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई से विद्यार्थियों का कॉलेज शिक्षा का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















