कोरबा। पतंजलि चिकित्सालय शिव औषधालय में पुष्य नक्षत्र में बच्चों का स्वर्ण बिन्दु प्रासन्न संस्कार कराया गया। बच्चों की मेधा शक्ति को बढ़ाने सहित कई प्रकार के लाभ इसमें शामिल है।
डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार आयुर्वेद चिकित्सा की वह धरोहर है जो बच्चों में होने वाली मौसमी बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा करता है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह अत्यंत ही प्रभावशाली इम्युनिटी बूस्टर है, जो बच्चों में रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है।
इस कार्य में श्रीमती प्रतिभा शर्मा,नेत्रनन्दन साहू,कमल धारिया,अश्वनी बुनकर,राजकुमार पटेल,देवबली कुंभकार, सिद्धराम सारथी,राकेश इस्पात,पिंकी बरेठ, कमला कुंभकार एवं हर्ष नारायण शर्मा ने सहयोग दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















