स्वच्छता अभियान: मेयर और कमिश्नर ने सर्वमंगला मंदिर परिसर में की सफाई,प्लास्टिक फ्री जोन घोषित

कोरबा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सर्वमंगला मंदिर परिसर की सफाई की। सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता देने आये नागरिकों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई की।

इस दौरान पार्षद रामाधार पटेल एवं ईश्वर पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर सुनील टांडे, पूर्व पार्षद दीपक यादव, उप अभियंता प्रमोद जगत, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, गिरवर विश्वकर्मा, उत्तम दास, सतानंद द्विवेदी, पुखराज यादव आदि उपस्थित थे।

निगम की ओर से बताया गया कि मॉ सर्वमंगला मंदिर परिसर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है, अब वहॉं पर स्थित दुकानों में प्लास्टिक कैरीबैग्स व डिस्पोजल आदि का उपयोग नहीं होगा।