मल्टीपल काउंसिल मीटिंग में लायंस सदस्य सम्मानित

कोरबा। लायंस क्लब की प्रथम मल्टीपल काउंसिल मीटिंग लक्ष्य राजस्थान के जयपुर में हुई। कोरबा क्षेत्र के सदस्यों ने कई श्रेणी में सम्मान प्राप्त किया।

डिस्ट्रिक्ट को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व का पुरस्कार मिला, जबकि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल की प्रस्तुति को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। मल्टीपल जीईटी कॉर्डिनेटर बसंत के. मिश्रा और मल्टीपल लियो कॉर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह बाली को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

तिलोक चंद बरडिया को डायरेक्टरी प्रकाशन के लिए पुरस्कृत किया गया।

नए क्लब स्थापित करने की उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल और अनिल अग्रवाल को भी सम्मान मिला।

इस बैठक में डिस्ट्रिक्ट के 20 प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी है।