कोरबा। शहर के सीतामणी इलाके में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कोरबा रेल्वे स्टेशन सहित शिव शक्ति लेथ व सीतामणी रेस्ट हाउस के सामने ट्रैक्टर संघ की ओर से भव्य विश्वकर्मा जयंती आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भोग भंडारे के भी आयोजन किया गया।
गुरुवार को कर्मा और डीजे धुन में नाचते झूमते हुए भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को लेकर नहर में विसर्जित किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















