धर्मांतरण पर सख्ती की मांग, 21 सितंबर को कोरबा में हुंकार रैली: विश्व हिंदू परिषद

कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख ऋषि मिश्रा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बड़ी समस्या है। इस पर रोकथाम की कोशिश हो रही है। हम चाहते है कि जो लोग धर्म बदल रहे हैं वे पूरे नाम के साथ इस काम को करें। वहीं सरकार ऐसे प्रकरण में डिलिस्टिंग की कार्यवाही भी करें।

21 सितंबर को कोरबा में हिन्दुत्व हुंकार रैली में तेलंगाना के हैदराबाद से भाजपा के विधायक ठाकुर राजा सिंह आ रहे है। इस सिलसिले में विहिप ने कोरबा में पत्रकारों से बातचीत की। ऋषि मिश्रा ने कहा कि धर्मांतरण, नशा और अन्य चुनौतियों को लेकर हम इस कार्यक्रम को कर रहे है।

बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे और सभी घरों का प्रतिनिधित्व हो, इसके लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण अपने आप में एक समस्या है और इसके कई खतरे है। अगर इस पर ठीक तरह से रोक नहीं लगाई गई तो हालात खतरनाक हो सकते है। इस मौके पर विहिप नेता विजय राठौर और राणा मुखर्जी के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।