कोरबा। देवी की 51 शक्तिपीठों में शामिल मां शारदा मैहर, मां कालिका देवी पावागढ़, देवी कामाख्या और कामाक्षी देवी की अखंड ज्योत कोरबा पहुंच गई। कोरबा और विभिन्न स्थानों पर इनका स्वागत सत्कार हुआ। वैष्णो की ज्योति शनिवार को दोपहर तक पहुंचेंगी। योजना के अंतर्गत जिन स्थानों से अखंड ज्योत लेने के लिए टीम रवाना हुई थी उन्हें मंदिरों में इन्हें 20 सितंबर तक रखा जाना है लोग यहां इनका दर्शन पूजन कर सकेंगे।
ज्योति पहुंचने पर उनके स्वागत और दर्शन को लेकर लोग उत्साहित रहे। विभिन्न रास्तों से होकर गुरुवार और शुक्रवार को चार शक्तिपीठों की अखंड ज्योत के कोरबा पहुंचने के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उत्साहित हिंदू समाज ने इनका जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवपहरी में नवरात्र पर सिद्धिदात्री सहित 5 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। जबकि भविष्य में पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज भवानी के मंदिर की अखंड ज्योति भी करने का सपना है इसलिए फिलहाल यहां पर हिंगलाज की संकल्पित ज्योति प्रचलित की जाएगी।
यह सभी ज्योति देवपहरी के हिंगलाजजगढ़ में आध्यात्मिक शक्ति का माध्यम बनेंगी। धार्मिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आश्चर्य नवरात्र का पर्व कोरबा जिले के इस ग्रामीण अंचल के लिए अत्यंत विशेष माना जा रहा है। आशा जताई जा रही है कि आस्था के नए केंद्र पर इस बार संथालियों की अच्छी खासी उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















