प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता और रक्तदान शिविर का आयोजन

कोरबा। भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरूआत की। कई प्रकार के आयोजन करने के साथ सामाजिक सरोकार दिखाए गए।
आज सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने झाड़ू लेकर एमपी नगर स्थित कटहल गार्डन सहित विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया।

इसके बाद जैन मंदिर में तेरापंथी समाज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां पर मानवता के हित में काफी लोगों ने रक्तदान किया। संबंधितों को यहां प्रमाण पत्र दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों में कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और ऊंचाई देने में लगे हुए है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि हर कही स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अन्य गतिविधियां चलाई जा रही है। 2 अक्टूबर तक ये कार्यक्रम चलेंगे। इसमें जनसामान्य प्रधानमंत्री के जीवन और उनकी उपलब्धियों को जान सकेगा। आम नागरिकों को ऐसे कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जाना है।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, ज्योति वर्मा, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, राकेश नागरमल अग्रवाल, जिला मंत्री अजय दुबे, अजय कंवर, विवेक मार्कण्डेय, अजय चन्द्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक गण शामिल हुये।