तीन धार्मिक स्थलों के लिए 2.16 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत, बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं

कोरबा। जिले के तीन धार्मिक स्थलों के महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन सुविधाएं बढ़ाएगा। कई प्रकार के काम इसमें शामिल है। डीएमएफ से ये काम होंगे। 2 करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रुपए की स्वीकृति कलेक्टर अजीत वसंत ने दी है।

बताया गया कि कनकेश्वर महादेव मंदिर, मॉ मड़वारानी मंदिर, एवं मातिन दाई मंदिर में आगामी समय में श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्राप्त होगी। यहां पर पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्चशेड, सोलर पावर प्लांट आदि का प्रबंध होगा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर प्रशासन ने इन कार्यों को स्वीकृत किया।

बताया गया कि करतला विकासखंड अन्तर्गत मॉ मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 92 हजार, आर्चशेड निर्माण कार्य हेतु 25 लाख 97 हजार, पाईप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था हेतु 39 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को क्रिर्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य हेतु 45 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति, 2.4 किलोवाट की क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना हेतु 06 लाख 82 हजार 360 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मातिन में स्थित मॉ मातिनदाई परिसर में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने हेतु 33 लाख 09 हजार की स्वीकृति तथा सीढ़ी निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उक्त कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीईओ जनपद पोंड़ीउपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।