कोरबा। डीडीएम स्कूल रोड स्थित जलाराम मंदिर से आज प्रात: 4 बजे पूजा-अर्चना के साथ भक्तों का एक समूह पावागढ़ की कालिका देवी और कटरा कश्मीर की वैष्णो देवी के लिए रवाना हुआ। यह समूह वहां से अखंड ज्योति लेकर कोरबा लौटेगा, जिसे नवरात्रि के दौरान देवपहरी के सिद्धिदात्री मंदिर में प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
इस पवित्र यात्रा में किशोर भाई पटेल, दिनेश पटेल, कैलाश भाई टांक, रविंद्र भाई टांक, प्रकाश पटेल, तुषार मोदी और प्रथम अग्रवाल शामिल हैं। समूह को हनुमान चालीसा भेंट कर और पूजा-अर्चना के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















