कोरबा। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहने का मामला सामने आया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने इस पर आपत्ति जताते हुए बिजली की बर्बादी रोकने और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
सीपीआई के जिला सचिव पवन वर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे जलती रहती हैं। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराने और पत्राचार करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइटों को निर्धारित समय पर चालू और बंद करने की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है।
वर्मा के मुताबिक, क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटें खराब भी पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की जानकारी पूर्व नगर निगम आयुक्तों को भी दी गई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं।
सीपीआई ने नगर निगम प्रशासन से स्ट्रीट लाइटों के संचालन की व्यवस्था दुरुस्त करने, दिन में जलने वाली लाइटों को बंद कराने और खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















