कोरबा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को कोरबा में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहीं भजन-कीर्तन और सत्संग होगा, तो कहीं गरबा-डांडिया के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा की जाएंगी। आयोजनों का सिलसिला रात्रि में शुरू होकर मध्यरात्रि में खीर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसी मान्यता के चलते इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। शहर में विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने इसे लेकर तैयारियां की हैं।
गुजराती समाज की ओर से समाज भवन में गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा। यहां मध्यरात्रि 12 बजे खीर प्रसाद का वितरण होगा। वहीं, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति की ओर से परशुराम भवन और अग्रवाल सभा की ओर से अग्रसेन भवन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा शहर की कई अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पर्व के आयोजन की तैयारी में जुटी हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















