कोरबा।योनेक्स सनराइज 25वीं स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के लिए कोरबा जिले की टीम का चयन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चयन ट्रायल आयोजित होगा।
संघ के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि चयन स्पर्धा एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में होगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले की टीम चुनी जाएगी। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों को 23 अक्टूबर तक अपनी एंट्री दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एंट्री के लिए खिलाड़ियों को अपना नाम, जन्मतिथि, सीजीबीए आईडी, केडीबीए आईडी और संबंधित इवेंट की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करनी होगी। जिला बैडमिंटन संघ ने पात्र खिलाड़ियों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















