कोरबा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की रिकर्व टीम ने पहली बार कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि में कोरबा के गितेश यादव और युवराज यादव ने भी अपने प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में श्रेयांश वर्मा और अविनाश ने भी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
कोरबा के गितेश यादव, पिता धन्नु यादव, निवासी एसबीएस गायत्री नगर और युवराज यादव, पिता संतोष कुमार यादव, निवासी मुड़ापार यादव मोहल्ला की सफलता पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को जिले में तीरंदाजी के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और आधुनिक उपकरणों की कमी के बावजूद खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त प्रोत्साहन की है। उचित सुविधाएं मिलने पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर कोरबा जिला तीरंदाजी संघ के कोच भरत कुमार यादव, भानू यादव, सतीश कुमार शर्मा, सेद कुमार यादव, कृश चौहान, देवेंद्र सोनी, राहुल सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















